फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब का अधिष्ठापन समारोह, अध्यक्ष सचिव की घोषणा

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोमवार को इनरव्हील क्लब ऑफ हल्द्वानी का अधिष्ठापन समारोह हुआ। इस मौके पर वर्ष 2018 -2019 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई अध्यक्ष नीरजा बोरा और सचिव मधुर अग्रवाल क ो चुना गया।
विज्ञापन

डॉ. प्राची बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निवर्तमान अध्यक्ष नीलम शर्मा और सचिव दीपा तिवारी ने पिछले सालों के कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष नीरजा बोरा ने मिलजुल कर सेवा करने का संकल्प लिया। सचिव मधुर अग्रवाल ने बताया कि कन्या स्कूलों में तीन सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। मीना रावत ने संचालन और लिली सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान रेनू कार्की, विनीता शाह, कविता पांडे, रेनू शारदा, नीता अग्रवाल, कुसुम कुंजवाल, मंजू मेहरोत्रा, सुनीता अग्रवाल, अमिता मेहरा, अमिता पांडे, सुनीति, रीता टंडन, पुष्पा जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें