फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में तेजी लाए बीडीओ : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल )। सीडीओ विनीत कुमार ने बृहस्पतिवार को जिलेभर के बीडीओ की बैठक ली। इसमें उन्होंने विकास कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त कर लक्ष्य पूरा करने को कहा। ब्लॉक स्तरों पर हो रहे मनरेगा के कार्यों भुगतान जल्द करवाने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के भवनों को जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि दिलाने के लिए कहा गया। सीडीओ ने सभी बीडीओ से एनआरएलएम के माध्यम से भी विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। सीडीओ ने बताया कि प्रदेशभर के सीडीओ की समीक्षा बैठक 16-17 जुलाई को देहरादून में होगी। इसलिए 14 जुलाई तक सभी योजनाओं की संतोषजनक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें