फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर बनियां के राप्रावि का नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी के नाम पर हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जिले के दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी और कारगिल शहीद के नाम पर रखे गए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर बनियां का नाम क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शीशराम पोखरियाल की पत्नी सरस्वती देवी के नाम पर रखा गया है। सरस्वती देवी ने अपने पति की मृत्यु के बाद गांव में एक बीघा जमीन दान कर दी थी। नाम परिवर्तन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र रमेश चंद्र पोखरियाल ने सरकार के इस कार्य की सराहना की है। प्रधानाचार्य राधा आर्या ने बताया कि बुधवार को बीईओ की तरफ से नाम परिवर्तन के लिए पत्र प्राप्त हो गया है। वहीं हल्द्वानी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शीशम भुजिया का नाम परिवर्तन कर कारगिल शहीद हर्ष सिंह रौतेला के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें