फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक नहीं हुए नलकूप, पेयजल किल्लत से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा समेत क्षेत्र में खराब चल रहे कई नलकूप ठीक नहीं हो पाए हैं। शीशमहल स्थित एक नंबर ट्रीटमेंट प्लांट की पंप मोटर भी ठीक नहीं हो सकी है। इस वजह से क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोगों को पूरे दिन पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र नलकूप ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजपुरा, जज फार्म, पीपल पोखरा, भगवान पुर, छड़ायल सुयाल समेत तमाम इलाकों में लंबे समय से नलकूप खराब हैं। इन नलकूपों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। प्रभावित इलाकों में पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पेयजल किल्लत की वजह से लोगों का नहाना और कपडे़ धोना भी दुश्वार हो गया है। जलसंस्थान के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद नलकूपों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
जलसंस्थान के शीशमहल स्थित एक नंबर ट्रीटमेंट प्लांट का पंप मोटर कई दिनों से खराब है। इसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जिस वजह से गौला बैराज से होने वाली पेयजल सप्लाई भी बाधित हुई है।
विज्ञापन

इधर, जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल का कहना है कि ट्रीटमेंट प्लांट के पंप मोटर की मरम्मत की जा रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए एक अतिरिक्त पंप मोटर है। उससे सप्लाई की जा रही है। नलकूपों की मरम्मत का काम भी चल रहा है।


राजपुरा में दो नलकूप, एक खराब, डीएम से मिला
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में दो-दो नलकूप होने के बावजूद लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। राजपुरा स्कूल में लगा नलकूप खराब है। शनिवार को लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नेता हेमंत साहू, सूरज कुमार, उत्तम कुमार, प्रमोद अग्निहोत्री, विशाल भारती आदि थे। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण तक नहीं किया।

ताज चौराहा का नलकूप हुआ ठीक
हल्द्वानी। जलसंस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि पिछले पांच दिन से खराब चल रहे ताज चौराहा स्थित नलकूप की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी है। बता दें कि नलकूप खराब होने से क्षेत्र के रोजेदारों, नमाजियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ईद के मौके पर नलकूप दुरुस्त होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें