भीमताल (नैनीताल)। जयपुर के सैलानियों को हल्द्वानी से नौकुचियाताल घुमाने कार से लेकर आएं चालक को सैलानियों ने पीट दिया। इस पर टैक्सी चालक ने भीमताल थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस कर्मियों ने सैलानियों से बात कर टैक्सी चालक को हल्द्वानी से नौकुचियाताल तक आने का किराया दिलाया। तब जाकर दोनों के बीच मामला शांत हुआ।
शुक्रवार को नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी एक टैक्सी चालक हल्द्वानी से अन्य टैक्सी चालकों के साथ जयपुर से आएं सैलानियों को लेकर नौकुचियताल पहुंचा। टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि टैक्सी में सवार सैलानियों से कहा कि अधिक आवाज न करें, जिस पर सैलानियों ने उसे पीट दिया।
वह किसी तरह थाने में पहुंचा।
टैक्सी चालक को साथ लेकर नौकुचियाताल पहुंची पुलिस ने सैलानियों और अन्य वाहन चालकों से जानकारी ली। इस पर सैलानियों ने बताया कि वह नशे में तेज गति से वाहन चला रहा था। चालक से कार कम गति से चलाने को कहा तो वह बदतमीजी करने लगा, जिस पर टैक्सी चालक को उन्होंने सबक सिखाया।
इधर अन्य टैक्सी चालकों ने भी साथी टैक्सी चालक की गलती बताई। पुलिस ने टैक्सी चालक को फटकार लगाते हुए सैलानियों से नौकुचियाताल तक का किराया देकर दोनों के बीच समझौता कराया।
नशे में टैक्सी चला रहे चालक को सैलानियों ने पीटा
- सैलानियों को हल्द्वानी से नौकुचियाताल लेकर गया था टैक्सी चालक