फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय नियंत्रण में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल: इंदिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। वित्तीय नियंत्रण में भी सरकार असफल हो चुकी है। रही सही कसर महंगाई और बेरोजगारी ने पूरी कर दी है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जुमलेबाजी को जनता अच्छी तरह पहचानने लगी है। थराली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे।
विज्ञापन


बागेश्वर जाते वक्त यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर हर मोर्चे में विफल होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार जो वायदे कर सत्तासीन हुई थी, उन्हें वह भुला चुकी है। महंगाई पर नियंत्रण नहीं है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं लचर हालत में पहुंच चुकी हैं।

सरकार का वित्तीय नियंत्रण पूरी तरह से धराशायी हो चुका है। चार धाम यात्रा के विकास को लेकर तमाम बातें हुईं, लेकिन काम कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा, बस उन्हें मेहनत कर कांग्रेस की नीतियों को घर घर प्रचारित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें