हल्द्वानी। दून एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 7:10 मिनट के बजाए दोपहर 12:25 बजे काठगोदाम पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस 14 घंटे 35 मिनट की देरी से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। बाघ का काठगोदाम पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:25 मिनट है, जबकि बाघ एक्सप्रेस देर रात 12 बजे काठगोदाम पहुंची। बताया गया कि सोनपुर मंडल में कई स्टेशनों पर इंटर लाकिंग का काम होने की वजह से ट्रेन का रूट बदला गया है।
इस वजह से ट्रेन लेट हुई। इस ट्रेन को तीन घंटे पांच मिनट की देरी से रात को एक बजे हावड़ा के लिए रवाना किया गया, जबकि इसका निर्धारित समय रात 9:55 मिनट है। वहीं बुधवार सुबह 9:25 मिनट के बजाए शाम 4:15 मिनट पर बाघ एक्सप्रेस पहुंची।