फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में सीएम के आने से एक दिन पहले टैंकर से उतारा पानी

विज्ञापन
विश्व जल दिवस
विज्ञापन
हेल्थ केंद्र में पानी की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ई हेल्थ सेंटर एवं मेडिसिन का उद्घाटन तो कर दिया गया है लेकिन यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले अस्पताल में टैंकर भेजकर अस्पताल का टैंक भरवाया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। मरीजों को नहाने, हाथ मुंह धोने, शौचालय आदि के लिए भी पानी नहीं मिलता है।

नवजात शिशु को सीएम ने दिया 1100 रुपये का शगुन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मे एक नवजात शिशु को अपनी ओर से 1100 रुपये की धनराशि भेंट की। उन्होंने कहा कि ओखलकांडा के अस्पतालों में जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपा
भीमताल। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर बोरा ने ओखलकांडा के सुनाकोट एवं कचलाकोट के मध्य लधिया नदी में पैदल पुल बनाने की मांग रखी। दीपक बर्गली ने मोटर मार्गों, शिक्षकों, डॉक्टरों की नियुक्ति, रविंद्र कनार्टक ने भीमताल में खैरोला पुल, खड़की ग्रामों को जोड़ने के लिए मोटर मार्गों की मांग रखी। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से प्रतिमाह मानदेय राशि तय करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें