फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में फेंक दी सोने की पोटली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला पार ट्रंचिंग मैदान में बुधवार सुबह एक महिला एक बाइक सवार के साथ पहुंची। जैसे ही उनके क्षेत्र की कूड़ा गाड़ी ने कूड़ा फेंकना शुरू किया तो महिला ने कूड़े को खंगालना शुरू कर दिया। महिला कूड़े से एक पन्नी उठाकर बाइक पर बैठी और चली गई। बताया जा रहा है कि इस पोटली में जरूरी कागजात और सोने के जेवर थे।
विज्ञापन

गौलापार के ट्रंचिंग मैदान में नगर निगम, जिपं की गाड़ियां कूड़ा फेंकती है। इन गाड़ियों की प्रविष्टि नगर निगम कर्मी यूएल मसीह करते हैं। सुबह करीब 10-11 बजे के बीच एक महिला बाइक सवार के साथ पहुंची। उसने खुद को जज फार्म का बताते हुए कूड़ा गाड़ी के बारे में पूछा। बाद में पता चला कि महिला ने कूड़े में एक पन्नी फेंक दी है, जिसमें जरूरी कागजात और जेवरात हैं। इस पर वहां मौजूद कर्मियों में खलबली मच गई। इसी बीच जैसे ही मुखानी रूट की कूड़ा गाड़ी कूड़ा पलटने लगी महिला ने भी कूड़े में खोजबीन शुरू कर दी। बाद में उसे एक पन्नी मिली, जिसे लेकर वह चली गई। जब महिला से जानकारी चाही तो सैन्य अफसर की पत्नी का हवाला देते हुए वह चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें