फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदलेगी निगम और पालिकाओं की सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका भवाली और नगर पंचायत भीमताल की सुनवाई पूरी हो गई है। इन निकायों में से कोई भी गांव हटने नहीं जा रहा है। कमेटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है। हाइकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका भवाली और नगर पंचायत भीमताल में गांवों को शामिल करने के लिए आपत्ति मांगी गई थी। डीएम की ओर से बनी कमेटी ने आपत्तियों की सुनवाई की। सुनवाई के बाद कमेटी ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। उधर, जिलाधिकारी की ओर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका भवाली और नगर पंचायत भीमताल की आपत्तियों को कमेटी ने सिरे से खारिज कर दिया है। इन तीनों निकायों की सीमा पूर्व की भांति ही रहेगी। साथ ही इनके वार्ड भी पूर्व के भांति रहेंगे।

कमेटी ने किया आपत्तियों का निस्तारण
डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

गौजाजाली दक्षिण को हटाने को लेकर तीन घंटे हुई चर्चा
गौजाजाली दक्षिण के कृषि वाले क्षेत्र को हटाने को लेकर कमेटी के सदस्यों ने तीन घंटा चर्चा की। चर्चा में कमेटी ने इस गांव को हटाने में दोबारा सर्वे करने, नक्शा बदलने आदि का हवाला दिया। इसके बाद कमेटी ने इस भाग को भी निगम में शामिल करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन


जल्द जारी होगी अधिसूचना
तीनों निकाय में कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण अब जल्द निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें