फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश बने एमटीबी हिमालयन थार साइकिल प्रतियोगिता के विजेता

विज्ञापन
एमटीबी साइकिलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से रविवार को मुक्तेश्वर के सतखोल शीतला में एमटीबी हिमालयन थार साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के 30 से ज्यादा प्रतिभागियों ने 58 किमी तक साइकिल दौड़ाई। पहले स्थान पर राकेश राणा, दूसरे पर रजत पांडे और तीसरा स्थान आहोड़ा मेंजों ने प्राप्त किया। आयोजक फ्रोजन वुड्स रिसोर्ट के मनोज कुमार ने विजेताओं को 20 हजार, 15 हजार, 10 हजार रुपये पुरस्कार के रुप में दिए। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सहयोग से हुई इस प्रतियोगिता के लिए ग्रामीणों ने आयोजक मनोज की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें