फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में एक लाख को मिलेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘सौभाग्य’ योजना का शुक्रवार को कुमाऊं में जिले के प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत शुभारंभ करेंगे। ‘सौभाग्य’ योजना के तहत कुमाऊं के छह जिलों में 01 लाख 17 हजार 751 एपीएल एवं बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

‘सौभाग्य’ योजना के तहत बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा जबकि एपीएल परिवारों को पांच सौ रुपये में कनेक्शन दिया जाएगा। एपीएल परिवारों को भी पांच सौ रुपये का नगद भुगतान नहीं करना होगा। 50 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से एपीएल परिवारों के बिजली के बिल में जुड़कर आएगा। एपीएल परिवारों को पांच सौ रुपये दस माह में अदा करने होंगे। खास बात यह है कि बीपीएल परिवारों को बिजली विभाग मीटर से पोल तक जाने वाली केबल, घर के भीतर दस मीटर तार, एक एलईडी बल्ब, बल्ब होल्डर, एमसीबी और मीटर निशुल्क देगा।
विभाग की ओर से उक्त सभी सुविधाएं एपीएल को भी दी जाएंगी मगर उनसे बिल में 50 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दस माह के भीतर पांच सौ रुपये ले लिए जाएंगे। मुख्य अभियंता कुमाऊं एचके गुरुरानी ने बताया कि कनेक्शन देने में अगर कहीं पोल नहीं होगा तो विभाग पोल भी लगाकर देगा। कहा कि योजना का शुभारंभ शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री हरक सिंह रावत करेंगे। इसमें नेता प्रतिपक्ष समेत जिले के सभी विधायक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेवार आंकड़ा
जिला ग्रामीण क्षेत्र (कनेक्शन को चिह्नित) शहरी क्षेत्र (कनेक्शन को चिह्नित)
अल्मोड़ा 20,849 323
बागेश्वर 7,993 000
नैनीताल 24,742 1325
ऊधमसिंह नगर 30,722 1992
चंपावत 12,277 378
पिथौरागढ़ 17,050 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें