वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल
हल्द्वानी। पानी गर्म करने वाली रॉड में करंट आने से महिला की मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेली थीं।
बिशनी देवी (46) पत्नी दीवान सिंह सरस्वती विहार धान मिल बरेली रोड में रहती थी। उनका बेटा विक्रम सिंह मंडी में काम करता है जबकि छोटी बेटी कंचन पढ़ती है। बृहस्पतिवार को बेटा मंडी गया हुआ था और बेटी भी बाहर गई हुई थी। बिशनी देवी ने नहाने का पानी गरम करने के लिए इमल्शन रॉड लगाई। रॉड में अचानक करंट फैला और रॉड हाथ में ही चिपक गई। दोपहर 12:30 बजे जब बेटा विक्रम घर पहुंचा तो मां को रॉड चिपका देख दंग रह गया। वह किसी तरह घर के अंदर घुसा और एंबुलेंस बुलाकर मां को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।