फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकते रहे मरीज, खड़ी रही एंबुलेंस

विज्ञापन
Ambulance
विज्ञापन
हल्द्वानी। एंबुलेंस की फिटनेस न मिलने से परेशान नैनीताल एंबुलेंस सोसायटी के आह्वान पर एंबुलेंस दूसरे दिन भी नहीं चली। मरीजों के तीमारदार एंबुलेंस के लिए भटकते रहे। मानकों में ढील दिए जाने की मांग न माने जाने से नाराज एंबुलेंस चालकों ने एसटीएच के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्षेत्र में 35 एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल पहुंचाती हैं अस्पताल से घर को ले जाती है। एंबुलेंस हायर सेंटर भी मरीजों को लेकर जाती हैं। एंबुलेंस से प्रतिदिन लगभग 20 से 25 मरीजों को लेकर जाती है। एंबुलेंस की फिटनेस न होने से नाराज एंबुलेंस चालकों ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल कर दी थी। मंगलवार को हड़ताल दूसरे बेमियादी एंबुलेंस चालकों ने मानकों में ढील देते हुए फिटनेस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एंबुलेंस न चलने के कारण मरीजों के तीमारदार भटकते रहे। तीमारदार मरीजों को निजी वाहनों में मनमानी कीमत पर लेकर गए। प्रदर्शन करने वालों में अरशद खान, जयप्रकाश, शहबाज अली, कमल जोशी, अशोक कंबोज, रियाज कादरी, टीपू खान, नारायण सिंह, जितेंद्र कुमार, शानू अली, सतीश कंबोज आदि थे।

बाजपुर निवासी राजेश को रिश्तेदार एसटीएच में भर्ती थे। उन्हें रिश्तेदार को लेकर हायर सेंटर जाना था लेकिन कोई भी एंबुलेंस जाने को तैयार नहीं हुई। काफी देर एसटीएच के बाहर भटकने के बाद भी उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली। थक हारकर राजेश अपने मरीज को एक निजी वाहन में लेकर बरेली गए। निजी वाहन चालक ने भी एंबुलेंस की हड़ताल का पूरा फायदा उठाया और मनमानी कीमत पर बरेली जाने को तैयार हुआ।
विज्ञापन


बिलासपुर से आए एजाज को भी अपने मरीज को घर लेकर जाना था। एंबुलेंस की हड़ताल होने के कारण उन्हें भी भटकना पड़ा। कोई भी एंबुलेंस चालक जाने को तैयार नहीं हुआ। आखिर में एजाज अपने मरीज को परिवहन निगम की बस में लेकर बिलासपुर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें