फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासखंड परिसर में बनेगा वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। विकासखंड कार्यालय परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के सौजन्य से वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। सेंटर का शिलान्यास विधायक बंशीधर भगत और ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट ने किया। प्रमुख भट्ट ने 48.69 लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक महिलाएं विकास भवन या स्थानीय प्रशासन कार्यालय में जाकर न्याय मांगने जाती थीं लेकिन अब विकासखंड कार्यालय में ही महिलाओं की शिकायतों, जनसमस्याओं को सुनने व समाधान के उद्देश्य से वन स्टॉप सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेंटर में महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चंद्र, जिला बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, बीडीओ शिल्पी पंत, ज्येष्ठ प्रमुख तारा सिंह नेगी, कनिष्ठ प्रमुख जया कर्नाटक, प्रधान मुकुल बल्यूटिया, प्रधान भागीरथी बिष्ट, प्रधान तारेश बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सुनीता चिलवाल, ममता गोस्वामी, प्रधान विरेंद्र बिष्ट, माया तिवारी, विजयालक्ष्मी खड़का, महेश कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें