फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीबाग में रहरहकर लगा जाम, पुलिस रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अवकाश के चलते पर्यटकों की संख्या बढ़ने से रानीबाग रोड पर रह रहकर जाम लगता रहा। जाम की एक अन्य वजह केबल बिछाने के लिए सड़क की खुदाई किया जाना था। पुलिस ने सड़क खोदने पर रोक लगा दी। दिनभर जाम हटाने को लेकर काठगोदाम पुलिस परेशान रही।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने के कारण नैनीताल, पहाड़ पर घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन ज्यादा रहा। ऊपर से केबल बिछाने वाले मजदूरों ने सड़क की खुदाई करना शुरू कर दिया। इस कारण रानीबाग रोड पर सुबह से रुक रुककर जाम लगता रहा। काठगोदाम पुलिस ने जाम से निबटने के लिए केबल के लिए सड़क किनारे नाली खोदने वालों को रोक दिया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

शाम तक कई बार जाम लगता, खुलता रहा। थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि जाम को नियंत्रित करने के लिए भीमताल तिराहा, भीमताल पुल पर फोर्स लगाई गई थी। अब सड़क खुदाई करने वालों को रात का समय निर्धारित किया गया है, क्योंकि दिन में सड़क की खुदाई करने पर तत्काल आम लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस फोर्स के चलते आवागमन को सामान्य बनाने में काफी मदद मिली है। शाम के बाद आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें