फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकुचियाताल के ‘परिचय’ में लग्जरी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केएमवीएन नौकुचियाताल में पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए ब्रिटिशकालीन हरमिटेज, पांच अन्य हटों को चीड़ की विदेशी लकड़ी से सजाया गया है। परिचय के नाम से उत्तरायणी के दिन 14 जनवरी से इन्हें सैलानियों को देने की तैयारी की है। केएमवीएन के इस प्रोजेक्ट को परिचय का नाम दिया गया है। साथ ही ब्रिटिशकालीन हरमिटेज आदि पांच हटों को विदेश की स्पेशल चीड़ की लकड़ी से तैयार कराया गया है। नौकुचियाताल में स्थित हरमिटेज, पांच अन्य हटों का जीर्णोद्धार एडीबी द्वारा पर्यटन संरचना विकाश निवेश के तहत 4.50 करोड़ की लागत के साथ ढाई साल में पूरा किया गया है। इसमें एडीबी मद से हरमिटेज का जीर्णोद्धार, रेस्टोरेंट, बार, कंस्ट्रक्शन, अन्य पांच हटों को विदेश की स्पेशल चीड़ की लकड़ी से बनाया गया है। वहीं केएमवीएन ने इस हरमिटेज को 14 जनवरी उत्तरायणी के दिन से शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। हरमिटेज के प्रबंधक महेंद्र सिंह राणा ने बताया यह हरमिटेज, पांच हटों को लग्जरी बनाया गया है। पहली बार सरकारी हटों से अलग, सुंदरता के साथ तैयार कर इन्हें नया आकार दिया गया है। हरमिटेज में छह कमरे हैं, जिनका किराया पांच हजार प्रति कमरा है। साथ ही अन्य पांच हटों का किराया 45 सौ रुपये है। इन हटों में बेडरूम, लीविंग रूम, लग्जरी सुविधाओं से सैलानियों को लुभाया, पहाड़ी व्यंजनों से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही इस हरमिटेज में रेस्टोरेंट, बार की सुविधा भी सैलानियों को दी जाएगी। सैलानियों को लुभाने के लिए कयाकिंग आदि एक्टीविटी की भी व्यवस्था की जा रही है। 14 जनवरी से केएमवीएन सैलानियों के लिए परिचय को खोलने की पूरी तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन


केएमवीएन ने पांच हटों को 14 जनवरी से शुरू करने की तैयारी की
ब्रिटिशकालीन हरमिटेज, पांच हटों को चीड़ की विदेशी लकड़ी, लग्जरी सुविधाओं से सजाया

- नौकुचियाताल में स्थित ब्रिटिशकालीन हरमिटेज, पांच हटों को सैलानियों के लिए शीघ्र खोला जा रहा है। इसमें सैलानियों को रेस्टोरेंट, बार आदि लग्जरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

- धीराज गर्ब्याल, एमडी, केएमवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें