हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज सभागार में चल रही रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला में बुधवार को डॉ. अमित अग्रवाल ने शोध की विभिन्न विधियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को उनके प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनय विद्यालंकार ने शोध की प्रवृतियों, शोध ग्रंथ के निर्माण के विषय में शोध को पारदर्शिता और प्रमाणिकता के साथ संकलित करने पर बल दिया। कार्यशाला में शिक्षाशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. शांति नयाल ने शोध के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न आयामों और शोध संरचना के बारे में बताया। उन्होंने विषय सामग्री का संकलन निर्माण, प्रस्तुतीकरण की विभिन्न विधाओं विषय में शोध छात्रों के साथ अपने अनुभव भी बांटे। समन्वयक डॉ. एपी सिंह ने कार्यशाला के तकनीकी संयोजक डॉ. नवल किशोर लोहनी को उत्कृष्ट तकनीकी सहायता प्रदान करने की प्रशंसा की। इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. नवल किशोर लोहनी ने संचालन किया।