फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली को प्राधिकरण से बहार कराने की मांग को लेकर डीएम से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली और इसके आसपास के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बुधवार को यहां जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी से भेंट कर भवाली को जिला विकास प्राधिकरण से मुक्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भवाली में बाजार बंद करने के साथ-साथ चक्का जाम किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के बैनर तले जुटे लोगों ने पूर्व विधायक सरिता आर्या की मौजूदगी में डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि नगर पालिका परिषद भवाली को जिला विकास प्राधिकरण में शामिल करने से नगर के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भवाली नगर में 80 प्रतिशत से ज्यादा भूमि नजूल की है। प्राधिकरण में जाने से गरीब तबके का व्यक्ति परेशान है। अधिकतर लोगों का व्यवसाय मकान के साथ बनी दुकानों से है। प्राधिकरण द्वारा की जा रही तोड़फोड़ से उनके रोजगार पर संकट आ गया है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे, प्रकाश आर्य, पंकज आर्य, भगवत प्रसाद, पंकज बिष्ट, नवीन जोशी, खष्टी बिष्ट, रमेश चन्द्र, सुनील श्रीवास्तव, फरहान कुरैशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें