फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को टक्कर मारी, बैंड बाजा गाड़ी को उड़ाया, मजदूर का हाथ उखड़ गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर तेज रफ्तार दौड़ रहे कैंटर ने बृहस्पतिवार की रात दहशत फैला दी। कैंटर ने पहले एक बस को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर बैंडबाजा गाड़ी को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी खींच रहा मजदूर का हाथ ही उखड़ गया। साथियों ने उसे मजदूरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बरेली के भोजीपुरा के जादौंपुर मसीत निवासी सुंदर लाल का बेटा वेद प्रकाश यहां देवलचौड़ में किराये पर रहता है। वह देवलचौड़ के ही एक बैंड में बैंड गाड़ी खींचने का काम करता है। बृहस्पतिवार की रात को वह रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल पर बारात में गया था। देर रात करीब 11.30 बजे वह बैंड गाड़ी को खींचते हुए लौट रहा था। इस बीच रामपुर रोड पर पीछे से आ रहे बेकाबू कैंटर ने बस को टक्कर मारी, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे उतरा और बैंड गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी खींच रहा वेद प्रकाश हवा में उछल कर दूर जा गिरा और टक्कर के झटके से हाथ उखड़ कर दूर जा गिरा। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। गाड़ी में लदे दूसरे मजदूरों ने मौके से भाग रहे कैंटर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की देर शाम तक समझौते का प्रयास जारी है।

घायल वेद प्रकाश के हैं पांच बच्चे
परिजनों के मुताबिक वेद प्रकाश की हालत बेहद गंभीर है, हाथ उखड़ कर टूट गया और अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। वेद प्रकाश के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं ऐसे में वह इनका पालन पोषण कैसे करेगा।
विज्ञापन


जेनरेटर नहीं होता तो सबकी जान चली जाती
वेद प्रकाश के साथी मजदूरों ने बताया कि बैंड गाड़ी के साथ जेनरेटर बंधा हुआ था। कैंटर से टक्कर लगने के बाद गाड़ी काफी दूर तक खिंच गई वो भी तब जेनरेटर का वजन था। अगर जेनरेटर नहीं होता तो गाड़ी पर लदे सभी मजदूरों की जान पर मुसीबत बन जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें