फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों के आतंक पर रोक लगाने की मांग को लेकर स्कूली बच्चों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने बृहस्पतिवार को कोश्या कुटौली के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार से भेंट कर क्षेत्र में शराबियों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने की मांग की। छात्रों ने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। स्कूली बच्चों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि खैरना चौराहे से स्कूल जाने वाले रास्ते पर आए दिन शराबियों का आतंक रहता है। ये शराबी स्कूल जाते वक्त सड़क पर हंगामा करते हैं, साथ ही गाली-गलौज करते हैं। इससे भय का माहौल रहता है। उनका यह भी कहना था कि बाजार में लगने वाले जाम से भी उन्हें परेशानी होती है। एसडीएम से मिलने वालों में शिक्षक हेम तिवाड़ी, पवन, रोहित, विजय, हिमांशु, ऋतिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें