फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप में खेलेगा रामनगर का अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर के विकेट कीपर बल्लेबाज का अंडर-19 भारतीय टीम में चयन हो गया है। यह टीम नौ नवंबर से लेकर 20 नवंबर के बीच मलयेशिया में होने वाली एशिया कप में हिस्सा लेगी। अनुज ने इस सत्र में दिल्ली की ओर से दो मैच खेल हैं। जिसमें उन्होंने असम के खिलाफ दोनों पारियों में जहां 84 रन बनाएं वहीं दूसरे मैच में रेलवे के खिलाफ पहली पारी में 74 रन बनाएं। रेलवे की टीम दिल्ली के खिलाफ फालोआन खेलकर 157 रन पर छह विकेट गंवा चुकी है। कल के दिन जीत दिल्ली के लिए महज औपचारिकता भर है।
विज्ञापन

सोमवार को बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के जरिए भारतीय अंडर-19 टीम चुने जाने की जानकारी दी गई। इस टीम में अनुज रावत को बतौर विकेट कीपर और मध्यमक्रम के बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। अनुज के अंडर-19 इंडिया टीम में चुने जाने से रामनगर में जश्न का माहौल है। मालूम हो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज अनुज दिल्ली रणजी टीम में शामिल सबसे युवा क्रिकेटर हैं। इस समय उनकी उम्र महज 17 साल है।
टीम : हिमांशु राणा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उप कप्तान), अथर्व, मंजोत कालरा, सलमान खान, अनुज रावत (विकेट कीपर), हरविक देसाई, रियान प्राग, अंकुल रॉय, शिवा सिंह, तनुष कोटियान, दर्शन नालकंडे, विवेकानंद तिवारी, आदित्य ठाकरे और मंदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें