फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र और मृतकों को बांट दी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग में भी गड़बड़ियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल आडिट से लेकर आधार कार्ड से लिंक कराने तक की योजना पूर्ण रूप से परवान नहीं चढ़ रही है। सोशल आडिट भी शत-प्रतिशत नहीं हो रहा है। सोशल आडिट की नई रिपोर्ट बता रही है कि वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन 10 हजार से अधिक अपात्र एवं मृतकों को पेंशन बांट दी गई।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग भी गड़बड़ियों को लेकर चर्चा में रहा है। समाज कल्याण विभाग में 150 करोड़ का घोटाला अभी अनुत्तरित है। विभाग में तमाम गड़बड़ियों के चलते ही सोशल आडिट शुरू कराया गया था। सोशल आडिट की प्रक्रिया भी बहुत सफल नहीं रही। इसके बाद आधार फीडिंग का काम शुरू हुआ। आधार फीडिंग का काम भी शत-प्रतिशत नहीं हो पाया है। सितंबर में आई सोशल आडिट की रिपोर्ट बताती है कि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल में सबसे अधिक अपात्रों को पेंशन बांटी गई। पौड़ी में 48 और हरिद्वार में 26 लोगों की पेंशन दो बार स्वीकृत हो गई जबकि बेटे के सरकारी नौकरी में होने के बाद भी लोग पेंशन का लाभ लेते रहे। साथ ही पुनर्विवाह के बाद भी लोगों ने पेंशन का लाभ लिया।
विज्ञापन


ये है हाल
जिला लाभार्थी सोशल आडिट वाले लाभार्थी मृतक अन्य कारणों से अपात्र
पौड़ी 40,700 31,759 162 105
टिहरी 64,160 58,342 741 00
चमोली 26,075 26,325 273 01
रुद्रप्रयाग 21,345 18,898 227 26
उत्तरकाशी 30,295 21,878 346 00
देहरादून 81,321 42,146 658 5,292
हरिद्वार 1,08627 1,00698 762 207
नैनीताल 45,308 39,900 602 46
अल्मोड़ा 63,954 48,461 21 01
पिथौरागढ़ 27,934 3,302 25 00
बागेश्वर 25,065 24,696 174 00
चंपावत 20,232 17,538 119 08
ऊधमसिंह नगर 81,986 68,899 288 15
योग :: 6,37,002 5,02842 4,398 5,701
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें