फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकुल खेलों में ब्राइट पब्लिक स्कूल चौथे साल भी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में इस बार भी ब्राइट पब्लिक जूनियर हाइस्कूल चौकुनी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 17 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तरीय खेलों में चौकुनी चार साल से लगातार चैंपियन बना है। विभिन्न खेलों में ब्राइट पब्लिक स्कूल की कृतिका बिष्ट, प्राथमिक विद्यालय मौना की सभ्यता बिष्ट और निकिता जनी ने चैंपियनशिप जीती। विद्यालय के प्रबंधक नंदन सिंह, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, भुवन बिष्ट, हरी सिंह, मुन्नी जोशी आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें