रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में जगह-जगह रामलीला की तालीम जारी है। रानीखेत के शिव मंदिर धर्मशाला में देर रात तक कलाकार तालीम ले रहे हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी हरीश डौर्बी के दिशा निर्देशन में पुराने कलाकार नए कलाकारों को तराशने में जुटे हुए हैं। उधर आदर्श रामलीला कमेटी पातली बेलसारी में भी इस बार रामलीला का आयोजन होगा। इसके लिए ग्रामीण युवकों को तालीम दी जा रही है। जिसमें भारी संख्या में युवा भाग ले रहे हैं। रंगकर्मी श्याम सिंह माहरा, दीपक जोशी, बालम नेगी, अभिषेक बिष्ट, आनंद नेगी, उत्तम कनायत, मान सिंह करायत कलाकारों को तालीम दे रहे हैं। नगर के इंदिरा बस्ती, खनियां, द्वाराहाट के कालीखोली सहित विभिन्न स्थानों पर भी कलाकार तालीम ले रहे हैं। रामलीला 21 सितंबर से शुरू होगी।