हल्द्वानी। देवी दत्त मेमोरियल जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, निर्मला कान्वेंट और केबीएम स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। इससे पूर्व एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, कलावती शर्मा, नीलम शर्मा और रमेश शर्मा ने प्रतियोगिता शुरू करवाई। प्रतियोगिता में 17 टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन का प्रथम मैच डीपीएस स्कूल हल्द्वानी और दि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें शिवालिक स्कूल ने डीपीएस को 1-0 से शिकस्त दी। दूसरा मैच निर्मला कांवेंट और क्वींस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें निर्मला कान्वेंट ने क्वींस पब्लिक स्कूल को 1-0 से मात दी। तीसरा मैच टैंपलटन एकेडमी नौकुचियाताल और केबीएम स्कूल हल्द्वानी के बीच खेला गया। जिसमें पेनाल्टी शूट आउट में केबीएम स्कूल ने मैच जीत लिया। इस दौरान अनिल जोशी, सुनील जोशी,दिनेश कोठारी, केतन भंडारी, मनोज बिष्ट, गिरीश गुप्ता, डॉ. संजय जुयाल, सुरेंद्र भूटियानी, श्रीष पाठक आदि मौजूद रहे।