नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शुक्रवार को वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली की ओर से एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस ड्राइव के तहत कंपनी के निदेशक (अनुसंधान एवं विकास और वित्त) गौरव पाल और निदेशक व्यवसाय विकास आरके सिंह ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। उन्होंने समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए। बच्चों को सिलेक्शन से संबंधित जानकारी ईमेल के जरिये जल्द दी जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने में रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एनजी साहू ने सहयोग किया। प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रोफेसर गीता तिवारी, उप निदेशक डॉ. पेनी जोशी, डॉ. गिबू साबू, डॉ. गिरीश चंद्र खर्कवाल ने भी इस प्रक्रिया में भूमिका निभाई।