फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए 20 ऑक्सीजन बेड लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को पीएमएस डॉ. केएस धामी ने महिला-पुरुष अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को परिस्थितियों को देखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाल रोग विशेषज्ञों को सचेत रहने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. धामी ने कहा कि जरूरत के अनुसार उपकरण, दवा और अन्य सामान की लिस्ट बनाकर भेजी जाए। महिला और पुरुष अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन और अन्य सुविधाओं समेत 20 बेड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीडी पांडे महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके पुनेरा को निर्देश दिए कि पीपीई किट पहनकर संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जाएगी। बैठक में डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ. एमएस रावत, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला आदि थे।
बच्चों का विशेष ध्यान रखें
नैनीताल। बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत ने बताया कि बच्चों के लिए संक्रमण खतरनाक हो सकता है। इसे देखते हुए माता-पिता बच्चों से कोविड नियमों का पालन कराएं। बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाने दें। बच्चे को सर्दी, जुकाम, उल्टी-दस्त और बुखार आदि पर डॉक्टरी सलाह लें। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट दें। साफ और गर्म खाना ही खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें