फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 वन निगम पर 2 करोड़ 67 लाख का जुर्माना

Wed, 13 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौला नदी क्षेत्र में प्रशासन और खान विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापे में इंद्रानगर गेट के पास प्रतिबंधित एरिया में अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इसके बाद वन निगम पर टीम ने ढाई करोड़ का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


गौला में खनिज की मात्रा कई जगह कम हो गई है। इसके अलावा खनन व्यवसायी प्रतिबंधित एरिया, सीमांकन एरिया, जंगल की तरफ खनन कर रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और उप निदेशक खनन राजपाल लेघा की टीम ने इलाके में छापा मारा। इसमें इंद्रानगर गेट के पास पूरब की दिशा में काफी मात्रा में अवैध खनन (प्रतिबंधित एरिया) की पुष्टि हुई है।  जांच में पता चला कि 13,664 घनमीटर खनिज निकाला गया है।

इसके बाद टीम ने वन निगम पर 2 करोड़ 67 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। टीम ने इलाके में खनन कर रहे मजदूरों को हटा भी दिया है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। टीम राजपुरा, शीशमहल गेट एरिया का भी निरीक्षण किया। बाद में आरएम कुमाऊं एमपीएस रावत ने भी टीम के साथ खनन क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें