फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल के टॉपर की कहानी, उनकी जुबानी

विज्ञापन
रामनगर की टॉपर प्रशंसा पोखरियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद अब परीक्षाफल बनाने का काम चल रहा है। इसमें 2012 और 2016 में पूरे उत्तराखंड के टॉपर पर्सेंटेज को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। उनके अनुसार पर्सेंटेज से बेहतर है कि आपका ज्ञान अच्छा हो।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी समीर रियाज ने वर्ष 2012 में दसवीं कक्षा में उत्तराखंड टॉप किया। उन्होंने इंटर की परीक्षा भी अच्छे नंबरों के साथ पास की। घर के आर्थिक हालात अच्छे न होने की वजह से पढ़ाई अधूरी रह गई। इसके बावजूद समीर ने हार नहीं मानी। अब वह स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना ज्ञान दूसरों को बांट रहे हैं। समीर के अनुसार अच्छे नंबर लाने के स्थान पर यदि छात्र बेहतर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करे तो वह जिंदगीभर काम आता है। वहीं वर्ष 2016 में प्रशंसा पोखरियाल ने भी दसवीं की परीक्षा में पूरे उत्तराखंड में टॉप किया था। इंटर की परीक्षा भी अच्छे नंबरों से पास की। अब वह बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं। प्रशंसा के अनुसार ज्यादा अंक लाने की होड़ की बजाय अच्छा ज्ञान अर्जित करने में ध्यान होना चाहिए। अच्छा ज्ञान ही जीवन में काम आता है।
विज्ञापन


ट्यूशन पढ़ाकर कर रहे गुजारा
कल के टॉप की कहानी, उनकी जुबानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें