मसूरी की टीम ने जमाया ट्राॅफी पर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज में चल रही ढिल्लन स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वुडस्टॉक इंटरनेशनल स्कूल मसूरी ने एमएल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल को 24-16 अंकों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता-उप विजेता टीमों को ऑल सेंट्स की प्रधानाचार्या किरन जरमाया और सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मुकाबले में मसूरी की ओर से पूजा शंकर ने सात, सिंग्ये नोरबू ने आठ अंक हासिल किए, वहीं नैनीताल की मानवी गगनेजा ने पांच, रीतिका पांडे ने चार अंक बटोरे। टूर्नामेंट ने बेस्ट फीडर का एवार्ड एमएल साह बाल विद्या मंदिर की मानवी गगनेजा, बेस्ट रीबौंडर वुडस्टॉक इंटरनेशनल की डलइलाह, बेस्ट प्लेयर पूजा शंकर को दिया गया, वहीं दुआ स्पेशल अवार्ड से ऑलसेंट्स कॉलेज की अर्जदीप कौर संधु, वुडस्टॉक इंटरनेशनल की आद्या अर्याल को नवाजा गया। आनंद खंपा, श्याम सिंह खंपा, राजीव गुप्ता, भुवन बिष्ट, जगजीत सिंह, तनवीर अनवर एवं समीर अली निर्णायक थे। ऑल सेंट्स की प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सेंट मेरी कॉन्वेंट कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर सीमा, एमएलसाह बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह, कूर्मांचल बैंक के अध्यक्ष एवं एमएल साह बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक विनय साह होली एकेडमी की प्रधानाचार्या मधु विग, निदेशक वीके विग आदि थे।
मसूरी की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
ढिल्लन स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता