हल्द्वानी। उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की अलीगढ़-हल्द्वानी एसी बस सेवा बिना अनुमति के संचालित की जा रही है। यह बस शुक्रवार को फिर हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पहुंची, इस पर अधिकारियों ने इस बस को डिपो से बाहर कर दिया। अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से यूपी परिवहन निगम की एसी बस सेवा प्रतिदिन संचालित हो रही है।
उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने अलीगढ़ से हल्द्वानी के लिए 22 अप्रैल से एसी बस सेवा शुरू की थी। ये बस प्रतिदिन दोपहर करीब दो बजे हल्द्वानी बस डिपो पहुंच रही है। ये हाल तब हैं, जबकि ये बस बिना अनुमति के संचालित की जा रही है। शुक्रवार को जैसे ही बस हल्द्वानी बस अड्डे पहुंची तो बस स्टेशन इंचार्ज ने इसे डिपो से बाहर कर दिया। स्टेशन इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि रोडवेज के साथ इस बस का अनुबंध नहीं है। कहा कि इस बस को रोजाना स्टेशन से खदेड़ा जा रहा है। बावजूद इसके ये बस रोजाना हल्द्वानी आ रही है।
अलीगढ़ एसी बस को फिर खदेड़ा
बिना अनुमति चल रही बस दोपहर दो बजे हल्द्वानी बस स्टेशन पहुंची थी