फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने रेल से कटकर जान दी, शिनाख्त नही हुई सोमवार देर शाम को तीसरे मील के निकट हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार देर शाम एक महिला की रेल से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


देर शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर तीसरे मील के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। एसआई भोपाल सिंह विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचे। विश्वकर्मा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 32 वर्ष, हाथ पर बिमला देवी गुदा हुआ है। बताया कि महिला ने हरे रंग की सलवार और हरे रंग की छींटदार कमीज, नीले रंग की चुन्नी और सफेद रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी। साथ ही दोनों पैरों में बिछुएं पहने थीं।
एसआई ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि महिला ने आत्महत्या की है, क्योंकि उसका सिर पटरी पर पड़ा मिला। बताया कि क्षेत्र के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। बताया कि 72 घंटे तक शव मोर्चरी में रखा जाएगा। साथ ही कहा कि आसपास के पुलिस थानों से संपर्क कर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें