हल्द्वानी। करीब चार माह से वृद्धाश्रम में रह रही बुजुर्ग महिला को परिजनों का इंतजार है। वह अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। कु छ पूछो तो सिर्फ भगवान राम का नाम लेती है। आश्रय सेवा समिति चौफला दमुवाढूंगा के संचालक प्रकाश डिमरी ने बताया कि करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला दिसंबर 18 में हाइडिल चौराहे पर लावारिस हालत में उन्हें मिली थी। उसके परिजनों के बारे में पता किया गया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। वह अवधी में बात कर रही है। उन्होंने अनुरोध किया है कि अगर किसी व्यक्ति को वृद्ध महिला के परिजनों के बारे में कुछ पता चले तो वह मोबाइल फोन नंबर 9927978688 पर संपर्क करें।
वृद्ध आश्रम में रह रही महिला को परिजनों का इंतजार