नैनीताल। कुमाऊं विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ.रितेश साह ने बताया कि परीक्षा अनुभाग की ओर से मंगलवार को वर्ष 2018 के बीएससी गृह विज्ञान प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर, एमए चित्रकला तृतीय सेमेस्टर, एमए गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर, एमए गणित प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के अलावा एमएससी रसायन विज्ञान के तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट कुमाऊं विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
बीएससी, एमए, एमएससी का रिजल्ट घोषित