रामनगर। शहर में बने वन परिसर में बाघ की दहाड़ सुनकर लोग सहम गए। वनकर्मियों के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:15 बजे मोहल्ले वालों ने वन परिसर के अंदर बाघ की दहाड़ सुनी। सहमे लोगों ने घटना सूचना कोसी वन रेंज कार्यालय को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने गश्त की लेकिन बाघ नहीं मिला। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि मौके पर गश्त की जा रही है। लोगों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।
रामनगर शहर में गूंजी बाघ की दहाड़