फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के प्लांट का अध्ययन कर रिपोर्ट बनाएं अधिकारी

विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीएम के सचिव और कमिश्नर राजीव रौतेला ने कहा है कि हल्द्वानी-रुद्रपुर क्लस्टर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति से जुड़े अधिकारी मांग और आवश्यकताओं के मद्देनजर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने हल्द्वानी नगर आयुक्त को कंपोस्ट प्लांट का ऑपरेशन और मेंटीनेंस एग्रीमेंट के तहत संचालित करने के लिए यूपी के सबसे अच्छे प्लांट का अध्ययन कर रिपोर्ट देने को भी कहा।
विज्ञापन

कमिश्नर सोमवार को नगर निगम सभागार में हल्द्वानी-रुद्रपुर क्लस्टर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। किच्छा के पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने पालिका को मिले कांपेक्टर की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किच्छा में दो कांपेक्टर की जरूरत थी, लेकिन चार भेज दिए। आयुक्त ने लोनिवि के ईई को कांपेक्टर की जांच के निर्देश देते हुए जरूरत से अधिक कांपेक्टर अन्य निगमों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समिति ने चार हेक्टेयर में बनने वाले कंपोजिट प्लांट की भूमि पर सिविल निर्माण कार्य करते हुए भूमि के चारों ओर दीवार निर्माण करने की सहमति दी। हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित प्लांटों का अध्ययन करने के बाद तैयार की जाने वाली शर्तों के तहत कंपोजिट प्लांट को नगर निगम हल्द्वानी के माध्यम से संचालित कराने की मांग की। बैठक में रुद्रपुर के मेयर रामपाल सिंह, भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, नैनीताल के सचिन नेगी, नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन लाल चंद्र के अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकारी मौजूद थे।


यूपी के प्लांट का अध्ययन कर रिपोर्ट बनाएं अफसर
सीएम के सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक ली

लोनिवि के ईई का वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी। बैठक में अनुपस्थित होने पर कमिश्नर ने लोनिवि के विद्युत यांत्रिक खंड के ईई एसके भदूला का वेतन रोकने, स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। कमिश्नर राजीव रौतेला ने कवरेज को पहुंचे मीडिया कर्मियों को सभागार से बाहर करवा दिया, जबकि सुबह सूचना विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपराह्न चार बजे नगर निगम सभागार में बैठक की सूचना दी थी। कमिश्नर घंटा भर देरी से पहुंचे और यह कहते हुए मीडिया कर्मियों को सभागार से बाहर करवा दिया कि बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी दे दी जाएगी। फोटोग्राफरों को केवल एक फोटो लेने तक ही सभागार में मौजूद रहने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें