फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार किमी ना चलने वालों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
Shuttle bus service
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन हजार किमी से कम चलने वाले रोडवेज के चालक और परिचालक का वेतन रोकने को आदेश दिए गए है। परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक के निर्देश के बाद से सभी में हड़कंप मच गया है। ऐसे में सभी डिपो के एआरएम को माह वार समीक्षा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वित्त नियंत्रक पंकज तिवारी ने सभी डिपो को भेजे गए पत्र में लिखा कि परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निगम कर्मचारियों का वेतन समय में नहीं दे पा रहा है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, नकदीकरण का भुगतान और अन्य देयकोें का भी भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। कहा कि वित्तीय स्थिति कमजोर होने के पीछे एक मुख्य कारण डिपो स्तर पर समीक्षा का ना होना भी है। निगम की श्रम शक्ति का भरपूर उपयोग कर इस स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। इसी क्रम में निर्णय लिया कि जो चालक और परिचालक तीन हजार किमी माह भर नहीं चल रहे है, उन कर्मचारियों का वेतन रोका जाए। सभी को तीन हजार किमी चलने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त नियंत्रक ने डिपो के एआरएम को निगम की आय प्रत्येक दिन बैंक में जमा कराने को कहा है। कहा कि इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामनगर डिपो के एआरएम मोहन राम आर्या ने बताया कि देहरादून में हुई समीक्षा बैठक में वित्त नियंत्रक ने यह निर्देश जारी किया।
विज्ञापन



तीन हजार किमी ना चलने वालों का रुकेगा वेतन
वित्त नियंत्रक के पत्र से चालक-परिचालकों में हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें