कालाढूंगी में दो घंटे बिजली गुल
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कालाढूंगी बाजार में शनिवार को तीन दो घंटे तक बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के जेई दीपक बिष्ट ने बताया कि कालाढूंगी बाजार की लाइनों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते कालाढूंगी बाजार के व्यापारियों को दो घंटे बिना बिजली के गुजारना पड़ा। लोग भी परेशान रहे।
सात को बाधित रहेगी विद्युतापूर्ति
हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड रामनगर के अंतर्गत 33/11केवी उप संस्थान कालाढूंगी में आईपीडीएस योजना के तहत विभिन्न वार्डों में विद्युत सुधारीकरण कार्य के चलते सात जनवरी को 11 केवी कालाढूंगी टाउन (आंशिक) से ईदगाह क्षेत्र को होने वाली विद्युतापूर्ति सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक, कालाढूंगी बाजार क्षेत्र में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी। मुख्य अभियंता और मीडिया प्रभारी एके सिंह ने उक्त जानकारी दी।