फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौर नदी से चकुलवा की खेती को मिलेगी संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चकलुवा और कालाढूंगी क्षेत्र में खेती को बौर नदी से संजीवनी मिलेगी। सिंचाई विभाग ने बौर नदी पर एक छोटा बैराज बनाने की योजना बनाई है। विधायक कालाढूंगी के अनुसार योजना के लिए बजट की व्यवस्था विश्व बैंक से कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पेयजल, सिंचाई के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें नैनीताल में पेयजल के लिए खैरना में बैराज, झील बनाने की योजना पर काम चल रहा है। अब चकलुवा क्षेत्र के लिए भी एक छोटा बैराज की योजना को अंतिम रूप दिया गया है। विधायक बंशीधर भगत के अनुसार बौर नदी में एक छोटा बैराज बनाया जाएगा, जहां से चकलुवा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसके लिए विश्व बैंक के माध्यम से बजट की व्यवस्था की जाएगी। कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय आंवलाकोट में पेयजल पुनर्गठन की भी योजना है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एमसी पांडे के अनुसार गर्मियों में बौर नदी का पानी रिस जाता है। इस पानी का भंडारण कर चकलुवा समेत अन्य क्षेत्रों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


चकलुवा में बौर नदी से खेती को मिलेगी संजीवनी
छोटा बैराज बनाने की तैयारी, सिंचाई विभाग तैयार किया प्रस्ताव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें