फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने डस्टबिन बंटे नहीं, फिर नए मंगा दिए

विज्ञापन
Chandigarh Dustbin
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी एसडब्लूएम योजना के तहत मिली राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। नगर निगम एक साल पहले आए डस्टबिन तो बांट नहीं पाया, अब छह हजार डस्टबिन और मंगा दिए। इन डस्टबिनों को नगर निगम की भूमिगत पार्किंग में रख दिया गया है।
विज्ञापन

एसडब्लूएम योजना के तहत नगर निगम को निगम क्षेत्र में हर घर में दो-दो डस्टबिन दिए जाने थे। एक साल पहले नगर निगम ने डस्टबिन मंगवा दिए। करीब 22 हजार डस्टबिन बांटे भी गए लेकिन 26 हजार के करीब डस्टबिन बंटने हैं। निगम ने एक साल आए डस्टबिन टनकपुर रोड में नगर निगम के खुले मैदान में सड़ रहे हैं। हाल यह है कि निगम के अधिकारियों ने इन्हें बांटना शुरू नहीं किया है। बृहस्पतिवार को नोएडा से फिर छह हजार डस्टबिन और मंगवा दिए गए हैं। ये डस्टबिन नगर निगम के भूमिगत पार्किंग में रखे गए हैं। लोगों का कहना है कि जब खुले मैदान में पड़े डस्टबिन खराब हो रहे हैं तो इन डस्टबिनों को क्यों मंगाया गया। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कंपनी से डस्टबिन के लिए पहले से ही एग्रीमेंट हो गया है। इस एग्रीमेंट के तहत कंपनी डस्टबिन भेज रही है। उन्होंने कहा कि निगम के पास कर्मचारियों की कमी है। ये डस्टबिन एनजीओ के माध्यम से बांटे जाएंगे। एनजीओ से बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें