फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय संरक्षण रैली में सम्मानित होंगे बुजुर्ग व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला व्यापार मंडल ने सात अक्तूबर को प्रस्तावित प्रांतीय व्यापार मंडल की हिमालय संरक्षण रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल की यहां हुई बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तय हुआ कि नगर व्यापार मंडल रैली का स्वागत करेगी। इस दौरान व्यापारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमालयन संरक्षण रैली को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कहा कि व्यापारियों को जागरूक करने के लिए पंफलेट लगाए जाएंगे। उम्रदराज और महिला व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा।

छोलिया नृत्य के साथ ही तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयी बच्चों के बीच तमाम प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी। मालूम हो कि बड़कोट, उत्तरकाशी, टिहरी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गैरसैंण होते हुए व्यापार मंडल की हिमालय संरक्षण रैली सात अक्तूबर को यहां पहुंचेगी। बैठक में जिला महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, नगर अध्यक्ष भगवंत नेगी, दीपक कुमार अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल, जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी, मनोज अग्रवाल, दीपक पंत, महामंत्री हर्षवर्धन पंत सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें