हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अगर कोई संस्थान या विद्यालय आवेदनों पत्रों को ऑनलाइन वेरिफाई नहीं कर पाए हैं तो वह संस्थान या विद्यालय पोर्टल में लॉग इन कर अपना प्रोफाइल अपडेट कर दें। जिला समाज अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग, पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2017-18 के ऑनलाइन आवेदनों पत्रों को संस्थान, विद्यालय स्तर पर सत्यापन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल 15 सितंबर 2018 तक खोला गया है। बताया कि अगर कोई संस्थान या विद्यालय ऑनलाइन आवेदनों पत्रों को वेरिफाई नहीं कर पाये हैं तो वे संस्थान या विद्यालय सबसे पहले वर्ष 2018-19 से लॉग इन कर अपना प्रोफाइल अपडेट कर दें।