फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से केमू बसों के पहिए होंगे जाम

विज्ञापन
bus conductor
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) की 450 बसों के पहिए शुक्रवार से जाम हो जाएंगे। केमू के काठगोदाम स्थित प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष सुरेश डसीला और अधिशासी निदेशक महेश बिष्ट की उपस्थिति में बस संचालकों की बैठक में परिवहन और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन बस सेवा ठप रखने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ट्रक एसोसिएशन के आह्वान पर देवभूमि ट्रक एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन ने भी एक दिन ट्रकों का संचालन ठप रखने का फैसला किया है। इससे कुमाऊं में करीब 40 हजार ट्रकों का संचालन नहीं होगा। ट्रक एसोसिएशन को हल्द्वानी लोहा व्यापार मंडल ने भी दिया समर्थन दिया है, वह भी दुकानें बंद रखेेंगे। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में केमू बस सेवा उपलब्ध कराती है। इसके अलावा पहाड़ के क्षेत्रों में डाक पहुंचाने का जिम्मा भी केमू के पास है। ऐसे में दोनों सेवाओं पर असर पड़ना तय है। ऐसे में केमू बसों के पहिए जाम होने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना होगा साथ ही डाक सेवा भी प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें