फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटरी का भाग्यशाली विजेता बताया और एक लाख ठग लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 25 लाख रुपये की लॉटरी के झांसे में बीए फर्स्ट ईयर का युवक एक लाख गंवा बैठा। उसे ठगी का अहसास तब हुआ जब फोन करने वाले ने मोबाइल ही बंद कर दिया। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है।
विज्ञापन

फूलचौड़ निवासी छात्र मंगलवार को अपनी बड़ी बहन के साथ कोतवाली पहुंचा।
उसने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। उसका चुनाव भाग्यशाली विजेताओं में हुआ है। लॉटरी की रकम देने के लिए उससे औपचारिकता पूरी करने को कहा।
पुरस्कार कर और जीएसटी के नाम पर बताए गए बैंक खाते में 1.03 लाख रुपये जमा करा लिए गए। छात्र के अनुसार अब वह मोबाइल नंबर पर कॉल कर रहा है तो नंबर स्विच आफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें