फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुदेव के दिखाए गए मार्गों का पर चले लोग : पंत

विज्ञापन
समारोह में मौजूद वित्तमंत्री प्रकाश पंत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालयन के सहयोग से मल्ला रामगढ़ के वृंदावन ऑर्चर्ड में रविंद्र नाथ टैगोर के जन्मोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने समापन किया। कार्यक्रम में पहुंचे वित्तमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि उत्तराखंड के जिन जगहों पर गुरुदेव ने निवास किया, राज्य सरकार उनको संरक्षित करने का काम करेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रविंद्र सृजनिका और नारायण सिंह मेहरा के उपन्यास ‘अनुभलेका भला’ का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं ट्रस्टी प्रो. अतुल जोशी ने शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालयन द्वारा किए जा रहे कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुत की गई।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विदेश सचिव शशांक ने रवींद्र नाथ टैगोर को साहित्यिक क्षेत्र का सबसे महान पुरुष बताया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने भी गुरुदेव द्वारा समाज के हितों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत और कलश यात्रा निकालकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र ढैला ने की। इस मौके पर व्यापारी नेता नवीन वर्मा, हेमंत डालाकोटी, डॉ. एसएस उनियाल, रामकृष्ण कोठारी, शंभुनाथ पांडे अपने विचार रखे। वहां एसडी तिवारी, देवेंद्र बिष्ट, डॉ. दीप चौधरी, डॉ. महिमा जोशी, डॉ. उषा पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें