फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के दिन एटीएम भी छुट्टी पर

विज्ञापन
pnb atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो दिन के अवकाश के कारण शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए। नोट के बदले पर्ची निकली। लोग नगदी आहरण के लिए भटकते रहे। कुछ एटीएम में नगदी होने के कारण लंबी लाइनें लगी थीं। शनिवार को आंबेडकर जयंती का अवकाश था और दूसरे दिन रविवार। लगातार दो दिन अवकाश के कारण विभिन्न बैंकों के शहर में स्थित ज्यादातर एटीएम खाली पड़े थे।
विज्ञापन

नवाबी रोड पर एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में नगदी नहीं थी, जबकि कलावती चौराहे से भट्ट कॉलोनी को जाने वाली रोड पर एसबीआई का एटीएम खाली था। देवलचौड़ के एसबीआई के एटीएम का तो शटर गिरा हुआ था। पीएनबी के भी कुछ एटीएम खाली पड़े थे। जिलाधिकारी आवास के सामने पीएनबी और देवलचौड़ पर एचडीएफसी के एटीएम में नगदी होने के कारण लंबी कतार लगी थी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पर्याप्त करेंसी न आने के कारण एटीएम संचालन में समस्या आ रही है। हल्द्वानी में विभिन्न बैंकों के सभी एटीएम संचालित करने के लिए प्रतिदिन लगभग पांच से सात करोड़ रुपये की जरूरत होती है, जबकि एसबीआई की प्रतिदिन की बैंकिंग ही 150 से 250 करोड़ के बीच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन लगातार अवकाश के चलते शहर के ज्यादातर एटीएम खाली, कई जगह लाइन लगी रही
आरबीआई से पर्याप्त करेंसी न मिलने के कारण हो रहा संकट

भारतीय रिजर्व बैंक से पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं आ रहा है, जिसके चलते समस्या हो रही है। एटीएम के संचालन में भी इसलिए दिक्कत हो रही है।
महेंद्र कुमार तड़ागी, जिला समन्वयक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें