बहरावद में खेत खुला छोड़ने पर गोभी उखाड़कर ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। जनमैत्री संगठन गल्ला नैनीताल के माध्यम से ग्राम पाटा की ग्राम पंचायत सतबूंगा में 90 जल संग्रहण पॉली टैंक बनाए गए हैं। राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत इनका निर्माण किया गया है। इसलिए पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार ललित कपूर शनिवार को इन्हें देखने पाटा गांव पहुंचे। उन्होंने कपूर, लोधिया, सकार, सुरंग, बमेटी, गल्ला, सूफी में भी योजनाओं के क्रियान्वयन की पड़ताल की। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वहां हुई गोष्ठी में ग्रामीण महिलाओं ने कई योजनाओं पर अपने विचार रखे। उत्तराखंड सेवा निधि उन्मूलन के निदेशक पद्मश्री ललित पांडे, गोविंद वल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान की अनुराधा पांडे, निदेशक डॉ. गिरीश कुमार भजन, मैत्री के बच्ची सिंह, राजेश्वरी, हेमा देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।