खटीमा में खेतलसंडा मुस्ताजर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मान सिंह की देखरेख में विधायक पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर सामुुदायिक जन मिलन केंद्र के सौंदर्यीकरण की मांग की है। ज्ञापन में धनाभाव की वजह से जनमिलन केंद्र की दयनीय स्थिति बता गई है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान मान सिंह ने विधायक निधि से 2.5 लाख की राशि निर्गत कर जन मिलन केंद्र के जीर्णोद्धार की मांग की है। ग्रामसभा के अंतर्गत जनमिलन केंद्र को एक मात्र सार्वजनिक स्थल बताया गया है। वहां हीरा सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह भंडारी, कुंवर सिंह भंडारी, किशन सिंह भंडारी, माधो सिंह, उम्मेद सिंह, अर्जुन सिंह, पुष्कर सिंह, राज सिंह आदि थे।