फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री ने देखे प्यासे गांव

विज्ञापन
water crisis
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने शनिवार को पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने कुसुमखेड़ा, गैस गोदाम रोड और जयदेवपुर आरटीओ रोड में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए पेयजल निगम के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कुसुमखेड़ा में नए नलकूप का तीन माह में निर्माण होने की बात कही। ग्राम हरिपुर नायक में लोगों ने सिंचाई और पेयजल के लिए नया नलकूप लगाने की मांग रखी, जिसकी स्थापना के लिए भैरव दत्त जोशी ने भूमि देने की घोषणा की।

पेयजल मंत्री ने नलकूप खंड के अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने हरिपुर नायक तथा सैनिक कालोनी में बन रही सड़कों का काम बंद पाया, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। पेयजल मंत्री ने जनता दरबार में समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर मीडिया प्रभारी भुवन, महेश पाठक, प्रताप बोरा, कुसुमखेड़ा की प्रधान गंगा जोशी, हरीश चंद्र जोशी, शमशेर सिंह, भुवन भट्ट, ज्योति भट्ट, नेहा जोशी, भावना रावत, कपिल थे।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों और वाहनों की धुलाई पर 30 जून तक रोक
हल्द्वानी। गर्मी को सीजन को देखते जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जिले में निर्माण कार्यों, लॉन की सिंचाई तथा वाहनों की धुलाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक 30 जून तक जारी रहेगी। कहा कि पानी का दुरुपयोग करते पाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान कार्यालय में नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05946-220776 और अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय का मोबाइल नंबर 94120-86776 पर शिकायत की जा सकती है। इस मौके पर एडीएम हरवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी एपी बाजपेयी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें